Help

बुनियादी इस्तेमाल

KrutiDev text को converter के ऊपर वाले box में paste कीजिए, नीचे Unicode आ जाएगा। Unicode से KrutiDev चाहिए तो text नीचे वाले box में डालिए। Paste करते ही text अपने-आप बदलता है; टाइप करने के बाद बीच के बटन दबाइए। बदले हुए text के लिए Copy बटन है।

समस्या और हल

नतीजे में अब भी English अक्षर हैं

आम तौर पर दो वजहें होती हैं: text KrutiDev-010 में नहीं है (DevLys, Chanakya आदि), या KrutiDev text के बीच English शब्द हैं जो बदल जाते हैं। Word में text select करके font का नाम देखिए। English हिस्से अलग करके बदलने का तरीक़ा इस guide में है।

Hindi की जगह डिब्बे या सवालिया निशान दिखते हैं

जिस font में नतीजा paste किया उसमें Devanagari अक्षर नहीं हैं। Font Mangal, Nirmala UI, Kokila या Noto Sans Devanagari कर दीजिए।

Word में paste करने पर भी पहले जैसा ही दिखता है

Paste के साथ पुराना Kruti Dev font भी आ गया है। Paste Special में Keep Text Only चुनिए, फिर font बदल दीजिए।

मात्रा या रेफ गलत अक्षर पर लगा है

अगर मूल text में अक्षरों के बीच अनचाही जगह या अलग font के अक्षर मिले हों तो ऐसा हो सकता है। वह वाक्य और नतीजा हमें भेज दीजिए, mapping में सुधार इसी से होता है।

Hindi अंक (०–९) नहीं आए

KrutiDev में आम अंक 0–9 जैसे हैं वैसे रहते हैं, और Hindi अंक अलग keys से बनते हैं। उनकी सूची keyboard chart में है।

Excel के नतीजे में पंक्तियाँ बिगड़ गईं

जिस cell में एक से ज़्यादा पंक्तियाँ हैं, Excel उसे copy में उद्धरण चिह्नों में लपेटता है। ऐसी cells को अलग करके बदलिए।

Mobile पर कुछ नहीं हो रहा

Browser में JavaScript चालू होनी चाहिए। Paste के बाद भी नतीजा न आए तो बीच वाला बदलें बटन दबाइए, और browser को update करके देखिए।

कुछ और सवाल

क्या internet के बिना चलेगा?

Page खुलने के बाद बदलने का काम internet के बिना भी चलता है, क्योंकि सब कुछ आपके browser में होता है। Page दोबारा खोलने के लिए internet चाहिए।

KrutiDev 010 के अलावा दूसरे fonts का text चलेगा?

KrutiDev के दूसरे versions (011, 016 आदि) में ज़्यादातर अक्षर मेल खाते हैं, पर कुछ अलग हो सकते हैं। DevLys और Chanakya की mapping और भी अलग है। इनके नतीजे ज़रूर जाँचिए।

Font कहाँ से मिलेगा?

Download page पर Kruti Dev 010 के source का link और Unicode fonts की जानकारी है।

फिर भी हल न मिले

जो text डाला, जो नतीजा आया और जो आना चाहिए था, तीनों contact@krutidevtounicode.net पर भेज दीजिए।